शम्भुस्तुतिः | Shambhustuti |

 

शम्भुस्तुतिः 

शम्भुस्तुति 


श्री रामचन्द्र उवाच 

नमामि शम्भुं पुरुषं पुराणं नमामि सर्वज्ञमपारभावम् | 
नमामि रुद्रं प्रभुमक्षयं तं नमामि शर्वं शिरसा नमामि || १ || 

श्री राम बोले 

मैं पुराणपुरुष शम्भुको नमस्कार करता हूँ | जिसकी असीम सत्ताका कहीं पार या अन्त नहीं है, उन सर्वज्ञ शिवको मैं प्रणाम करता हूँ | अविनाशी प्रभु रुद्रको नमस्कार करता हूँ | सबका संहार करनेवाले शर्वको मस्तक झुकाकर प्रणाम करता हूँ || १ ||  


नमामि देवं परमव्ययं तमुमापतिं लोकगुरुं नमामि | 
नमामि दारिद्र्यविदारणं तं नमामि रोगापहरं नमामि || २ || 
अविनाशी परमदेवको नमस्कार करता हूँ | लोकगुरु उमापतिको प्रणाम करता हूँ | दरिद्रताको विदीर्ण करनेवाले को नमस्कार करता हूँ | रोगोंका विनाश करनेवाले महेश्वरको प्रणाम करता हूँ || २ || 

नमामि कल्याणमचिन्त्यरुपं नमामि विश्वोद्भवबीजरुपम् | 
नमामि विश्वस्थितिकारणं तं नमामि संहारकरं नमामि || ३ || 
जिनका रुप चिन्तनका विषय नहीं है, उन कल्याणमय शिवको नमस्कार करता हूँ | 
विश्वकी उत्पत्तिके बीजरुप भगवान् भवको प्रणाम करता हूँ | जगत्का पालन करनेवाले परमात्माको नमस्कार करता हूँ | संहारकारी रुद्रको नमस्कार करता हूँ, नमस्कार करता हूँ || ३ ||  

नमामि गौरीप्रियमव्ययं तं नमामि नित्यं क्षरमक्षरं तम् | 
नमामि चिद्रूपममेयभावं त्रिलोचनं तं शिरसा नमामि || ४ || 
पार्वतीजीके प्रियतम अविनाशी प्रभुको नमस्कार करता हूँ | नित्य क्षर अक्षरस्वरुप शङ्करको प्रणाम करता हूँ | जिनका स्वरुप चिन्मय है और अप्रमेय है, उन भगवान् त्रिलोचनको मैं मस्तक झुकाकर बारम्बार नमस्कार करता हूँ || ४ ||  

नमामि कारुण्यकरं भवस्य भयंकरं वाऽपि सदा नमामि | 
नमामि दातारमभीप्सितानां नमामि सोमेशमुमेशमादौ || ५ || 
करुणा करनेवाले भगवान् शिवको प्रणाम करता हूँ तथा संसारको भय देनेवाले भगवान्भूतनाथको नमस्कार करता हूँ | मनोवाञ्छित फलोंके दाता महेश्वरको प्रणाम करता हूँ | भगवती उमाके स्वामी श्रीसोमनाथको नमस्कार करता हूँ || ५ || 

नमामि वेदत्रयलोचनं तं नमामि मूर्तित्रयवर्जितं तम् | 
नमामि पुण्यं सदसद्व्यतीतं नमामि तं पापहरं नमामि || ६ || 
तीनों वेद जिनके तीन नेत्र हैं, उन त्रिलोचनको प्रणाम करता हूँ | त्रिविध मूर्तिसे रहित सदाशिवको नमस्कार करता हूँ | पुण्यमय शिवको प्रणाम करता हूँ | सत् असत्से भगवान् हरको प्रणाम करता हूँ || ६ || 

नमामि विश्वस्य हिते रतं तं नमामि रुपाणि बहूनि धत्ते | 
यो विश्वगोप्ता सदसत्प्रणेता नमामि तं विश्वपतिं नमामि || ७ || 
जो विश्वके हितमें लगे रहते हैं,बहुत से रुप धारण करते हौं, उन भगवान् शङ्करको मैं प्रणाम करता हूँ | जो संसारके रक्षक तथा सत् और असत्के निर्माता हौं, उन विश्वपति को मैं नमस्कार करता हूँ, नमस्कार करता हूँ || ७ || 

यज्ञेश्वरं सम्प्रति हव्यकव्यं तथागतिं लोकसदाशिवो यः | 
आराधितो यश्च ददाति सर्वं नमामि दानप्रियमिष्टदेवम् || ८ || 
हव्य कव्यस्वरूप यज्ञेश्वरको नमस्कार करता हूँ | सम्पूर्ण लोकोंका सर्वदा कल्याण करनेवाले जो भगवान् शिव आराधना करनेपर उत्तम गति एवं सम्पूर्ण अभीष्ट वस्तुएँ प्रदान करते हैं, उन दानप्रिय इष्टदेवताको मैं नमस्कार करता हूँ || ८ ||   

नमामि सोमेश्वरमस्वतन्त्रमुमापतिं तं विजयं नमामि | 
नमामि विघ्नेश्वरनन्दिनाथं पुत्रप्रियं तं शिरसा नमामि || ९ || 
भगवान् सोमनाथको प्रणाम करता हूँ | जो स्वतन्त्र न रहकर भक्तोंके वश रहते हैं, उन विजयशील उमानाथको मैं नमस्कार करता हूँ | विघ्नराज गणेश तथा नन्दीके स्वामी पुत्रप्रिय भगवान् शिवको मैं मस्तक झुकाकर प्रणाम करता हूँ || ९ ||  

नमामि देवं भवदुःखशोकविनाशनं चन्द्रधरं नमामि | 
नमामि गङ्गाधरमीशमीड्यमुमाधवं देववरं नमामि || १० || 
संसारके दुःख और शोकका नाश करनेवाले देवता भगवान् चंद्रशेखरको मैं बारम्बार नमस्कार करता हूँ | जो स्तुति करनेयोग्य और मस्तकपर गङ्गाजीको धारण करनेवाले हैं, उन महेश्वरको नमस्कार करता हूँ | 
देवताओंमें श्रेष्ठ उमापतिको प्रणाम करता हूँ || १० ||  

नमाम्यजादिशपुरन्दरादिसुरासुरैरर्चितपादपद्मम् | 
नमामि देवीमुखवादनानामीक्षार्थमक्षित्रितयं य ऐच्छत् || ११ || 
ब्रह्मा आदि ईश्वर, इन्द्र आदि देवता तथा असुर भी जिनके चरण कमलोंकी पूजा करते हैं, उन भगवान् को मैं नमस्कार करता हूँ | जिन्होंने पर्वतीदेवीके मुखसे निकलनेवाले वचनों पर दृष्टिपात करनेकी इच्छासे मनो तीन नेत्र धारण कर रखे  हैं, उन भगवान् को प्रणाम करता हूँ || ११ || 

पञ्चामृतैर्गन्धसुधूपदीपैर्विचित्रपुष्पैर्विविधैश्च मन्त्रैः | 
अन्नप्रकारेः सकलोपचारैः सम्पूजितं सोममहं नमामि || १२ || 
पञ्चामृत, चन्दन, उत्तम धूप, दीप, भाँति भाँतिके विविध पुष्प, मन्त्र तथा अन्न आदि समस्त उपचारोंसे पूजित भगवान् सोमको मैं नमस्कार करता हूँ || १२ || 

|| अस्तु || 

      
karmkandbyanandpathak

नमस्ते मेरा नाम आनंद कुमार हर्षद भाई पाठक है । मैंने संस्कृत पाठशाला में अभ्यास कर (B.A-M.A) शास्त्री - आचार्य की पदवी प्राप्त की हुईं है । ।। मेरा परिचय ।। आनंद पाठक (आचार्य) ( साहित्याचार्य ) ब्रह्मरत्न अवार्ड विजेता (2015) B.a-M.a ( शास्त्री - आचार्य ) कर्मकांड भूषण - कर्मकांड विशारद ज्योतिष भूषण - ज्योतिष विशारद

Post a Comment

Previous Post Next Post