पार्वती माता की आरती | Parvati Maa Aarti |


पार्वती माता की आरती

पार्वती माता की आरती | Parvati Maa Aarti |
पार्वती माँ आरती 


जय पार्वती माता,जय पार्वती माता | 
ब्रह्म सनातन देवी शुभ फल की दाता || ॐ जय पार्वती माता। ...

अरिकुल पदम् विनासिन निज सेवक त्राता | 
जग जननी जगदम्बा हरिहर गुणगाता।। ॐ जय पार्वती माता। ...

सिंह को वाहन साजे कुण्डल है साथा | 
देव वधू जँह गावत नृत्य कर ताथा || ॐ जय पार्वती माता। ...

सतयुग रुपशील अति सुन्दर नाम सती कहलाता | 
हेमांचल घर जन्मी सखियन संगराता || ॐ जय पार्वती माता | ...

शुम्भ निशुम्भ बिदारे हेमांचल स्याता | 
सहस्त्र भुजा तनु धारिके चक्र लियो हाथा || ॐ जय पार्वती माता | ...

सृष्टि रूप तू ही है जननी शिव रंगदाता | 
नन्दी भृंगी बीन लही सारा जग मददाता || ॐ जय पार्वती माता | ...

देवन अरज कीनी हम मन में रंग लाता | 
गावत दे दे ताली मन में रंग आता || ॐ जय पार्वती माता | ...

श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता। 
सदा सुखी नित रहता सुख सम्पति पाता || ॐ जय पार्वती माता | ...

|| श्री पार्वती माता आरती समाप्तः || 
karmkandbyanandpathak

नमस्ते मेरा नाम आनंद कुमार हर्षद भाई पाठक है । मैंने संस्कृत पाठशाला में अभ्यास कर (B.A-M.A) शास्त्री - आचार्य की पदवी प्राप्त की हुईं है । ।। मेरा परिचय ।। आनंद पाठक (आचार्य) ( साहित्याचार्य ) ब्रह्मरत्न अवार्ड विजेता (2015) B.a-M.a ( शास्त्री - आचार्य ) कर्मकांड भूषण - कर्मकांड विशारद ज्योतिष भूषण - ज्योतिष विशारद

Post a Comment

Previous Post Next Post