बूध पूजन | Budh Pujan |

 

बुध पूजन

बुध पूजन


बुध हरे रंग का चमकीला ग्रह है |
ये ग्रह सूर्य के अधिक समीप है | बुध जातक के बोलने के ढंग,
विद्या अध्ययन एवं व्यंग क्षमता को प्रभावित करता है|
अगर जन्मकुंडली में बुध उच्च स्थान का हो तो सफल वकील बनने में सहायक होता है | अशुभ होने पर जातक को शंकालु और रोगी बनाता है |
बुध ग्रह सौरमंडल में ईशान कोण में स्थापित है | बुध की अनुकूलता के लिए भगवती साधना का विधान है |

|| आह्वान मंत्र ||
हरे फूल और हरे रंग के चावल हाथ में लेकर बुध के
 आह्वान हेतु निम्नवत मंत्र का पाठ करें |

प्रियंगुकलिका श्यामं रूपेणाप्रतिमं बुधम् |
सौम्यं सौम्यगुणोपेतं तं बुधंप्रणमाम्यहम् ||

|| स्थापना मंत्र ||
तत्पश्चात निम्नवत मंत्र द्वारा बुधदेव की स्थापना करें,

ॐ भूर्भुवः स्वः बुध इहागच्छ इहतिष्ठ |
ॐ बुधाय नमः|

हरे फूल और हरे रंग के चावल को नवग्रह मंडल में बुध के स्थान पर छोड़ दें |

|| ध्यान मंत्र ||
अब अग्रलिखित मंत्र द्वारा बुधदेव का ध्यान करें,

ॐ उद्बुध्यस्वाग्ने प्रतिजागृहि त्वभिष्टापुर्ते स असजेथामयं च |
थे अध्युत्तरस्मिन् विश्वेदेवा यजमानश्च सीदत ||
य वपुः किरिटी चतुर्भुजो दण्डधरश्च हारो |
क्सोमसुतो सदा मे सिंहात्रिरूढो वरदो बुधो मे ||

|| बुध मंत्र ||
बुधदेव के बीज मंत्र एवं तांत्रिक मंत्र निम्नलिखित हैं,
जिनकी जप संख्या 9,000 है |

ॐ बुं बुधाय नमः |
ॐ ब्रां ब्रिं ब्रौं सः बुधाय नमः|

|| बुध यंत्र ||
बुध के यंत्र में किसी भी ओर से जोड़ने पर योगफल 24 ही आता है |
इसे किसी भी मास के शुक्ल पक्ष के प्रथम बुधवार के दिन अमृत के चौघड़िये
में केसर की स्याही द्वारा भोजपत्र पर अनार की कलम से लिखें |
फिर धूप, दीप एवं हरे फूल चढ़ाकर ॐ ब्रां ब्रिं ब्रौं सः बुधाय नमः
का जप करके सोने की तावीज या हरे वस्त्र में धारण करें |




|| बुध दान ||
बुध की दान सामग्री है, कांसे का बर्तन, हरा कपड़ा, मूंग, पन्ना, धार्मिक पुस्तक, भोजन, हाथी दांत तथा देशी कपूर |
यह दान बुधवार के दिन दक्षिणा सहित देना चाहिए |

|| अस्तु ||
karmkandbyanandpathak

नमस्ते मेरा नाम आनंद कुमार हर्षद भाई पाठक है । मैंने संस्कृत पाठशाला में अभ्यास कर (B.A-M.A) शास्त्री - आचार्य की पदवी प्राप्त की हुईं है । ।। मेरा परिचय ।। आनंद पाठक (आचार्य) ( साहित्याचार्य ) ब्रह्मरत्न अवार्ड विजेता (2015) B.a-M.a ( शास्त्री - आचार्य ) कर्मकांड भूषण - कर्मकांड विशारद ज्योतिष भूषण - ज्योतिष विशारद

Post a Comment

Previous Post Next Post