ads

वास्तु के सरल उपाय | Vastu Tips | वास्तु शास्त्र |


वास्तु शास्त्र के सरल उपाय 

Vastu Tips | वास्तु शास्त्र |
वास्तु उपाय 

वास्तुशास्त्र में कई प्रकार के सरल उपाय हुये है, जिसको करने से कई प्रकार से जीवन मे और घर में शांति का अनुभव मिलता है | 
और इन उपायों की सबसे सकारात्मक बात यह है की इन उपायों में कोई भी तोड़फोड़ करने की आवश्यकता नहीं है | 
तो आ कुछ अनुभवित उपायों को यहाँ में बता रहा हु जिनके माध्यम से आपको भी कुछ कुछ ना कुछ लाभ प्राप्त होगा | 

  • घर में वास्तु दोष का सर्जन होने का सर्वप्रथम कारण है, घर को स्वच्छ ना रखना, अनचाही चीजों को संगृहीत करना यह सबसे बड़ा कारण है घर में दरिद्रता का | तो सदैव घर में स्वछता रखनी चाहिए | 
  • घर में दोनों समय अर्थात प्रातः काल और सायं काल धूप-दीप करना चाहिए | 
  • सूर्योदय से पहले सदैव उठना चाहिए अर्थात सूर्योदय के पश्चात कभी सोना नहीं चाहिये | (अस्वस्थ लोगो को यह नियम लागू नहीं होता)
  • सुखी रहने के लिये सदैव स्नानादि कर्म कर अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेना चाहिए | अपने इष्टदेव को नमस्कार या मंत्रजाप करना चाहिए | 
  • घर में कभी भी कोई नकारात्मक चित्र(तस्वीर) नहीं लगानी चाहिये | 
  • घर में तिजोरी को सदा पश्चिम या दक्षिण दिशा की दीवार की और रखनी चाहिए जिसका दरवाजा पूरब या उत्तरदिशा की और खुलता हो | 
  • घर में मंदिर का स्थान ईशान कोण-पूर्वदिशा या उत्तरदिशा में ही रखे | 
  • सबसे महत्वपूर्ण बात घर के मंदिर में भगवान् के साथ अपने पितर(पितृ) की तस्वीर कभी भी ना रखे | 
  • संध्याकाळ के बाद कभी भी बिनजरूरी रूप से झाड़ू ना लगाए | 
  • घर के मुख्यद्वार पर दोनों बाजु गणेश जी की तस्वीर या मूर्ति लगाए या घर के प्रवेशद्वार के सामने लगाए | 
  • झाड़ू करके ना रखे | 
  • घर में या ऑफिस में टूटा हुआ आइना या बँधघडी ना रखे | 
  • घर में कभी भी कलह ना करे खासकर संध्या के समय कलह करने से लक्ष्मीजी रूठकर चले जाते है | 
  • घर की दीवारों पर दरारे है तो उसे तुरत ही ठीक करवा लेना चाहिए | 
  • घर में अपने इष्टदेवता या कुदरती दृश्य की तस्वीर लगानी चाहिए | 
  • घर में फालतू का कचरा कभी एकत्रित ना करे | 
  • घर में अपनी  स्त्री का सन्मान करना चाहिए | 
  • महीने में एकबार पुरे घर में नमक घुमाकर पानी में बहा देना चाहिए | 
  • हर रविवार को पानी में एक पताशा बहादे | 
  • घर के ईशान कोने में तुलसी माँ का पौधा रखे घर के सभी वास्तुदोष समाप्त हो जाएंगे | 
  • सबसे श्रेष्ठ और उत्तम उपाय घर के प्रवेशद्वार या घर के बेठकरूम में इंद्रजाल लगाए (दरियाई वनस्पति) लगाए जीवन में  कभी भी कोई तकलीफ नहीं आएगी | 
 || अस्तु || 
|| जय श्री कृष्ण || 
वास्तु के सरल उपाय | Vastu Tips | वास्तु शास्त्र | वास्तु के सरल उपाय | Vastu Tips | वास्तु शास्त्र | Reviewed by karmkandbyanandpathak on 7:35 AM Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.