तोड़फोड़ बिना करे वास्तु उपाय | वास्तु उपाय | Vastu Tips |


तोड़फोड़ बिना वास्तु उपाय

अगर कभी ऐसा लगे की हमारे घर में कोई वास्तुदोष है तो चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है |
क्योंकी हमारे ऋषिमुनियोंने बिना तोड़फोड़ के वास्तुदोष के कई सरल उपाय हमारे शास्त्रों में बताये हुये है जो आज आपको बता रहा हु |
- अगर आपके घर का ईशान कोना कटा हुआ है तो वहा दर्पण(आईना) लगाये | शिवलिंग की प्रतिमा लगाए |
दिशा(कोने) के  बृहस्पति है तो वहा बृहस्पति की तस्वीर भी लगा सकते है | ईशान कोने में तुलसी का पौधा लगाना सर्वश्रेष्ठ है घर के सभी वास्तुदोष को दूर करता है यह उपाय |
ईशान कोने में पानी की टंकी रखनी चाहिए | ईशान कोने में सदा पानी से भरा हुआ एक कलश रखना चाहिए |
वास्तु उपाय | Vastu Tips |
वास्तु उपाय

- घर की पूर्वदिशा अगर कटी हुई है तो वहा भी बड़ा सा आईना लगाना चाहिए, सातघोड़ो(सप्ताश्व) से युक्त सूर्य नारायण भगवान् की तस्वीर  | सूर्योदय के समय भगवान् सूर्य को अर्घ्य अर्पण करना चाहिए | पूर्वदिशा में सूर्य यन्त्र की स्थापना करनी चाहिए |
- घर का अग्निकोण अगर कटा हुआ है तो  उस कोने में लाल रंग का बल्ब लगाए या लालटेन लगाए | ईशान कोने में अग्निनारायण की तस्वीर लगाए या लालरंग लगाए | यज्ञ कृते हुए ऋषिमुनिओ की तस्वीर रखे | गणेश जी की सिंदूरवर्णी तस्वीर लगाए | अग्निकोण का स्वामी शुक्र है इसलिए सदा पत्नीको खुश रखना चाहिए | शुक्रवार लालगाय को चारा खिलाये |
- घर की दक्षिण दिशा अगर दोषयुक्त हो तो यमराज स्तोत्र का स्मरण करे | यमराज को दीप प्रदान करे | मंगलस्तोत्र का भी पाठ कर सकते है | सदा संकटचतुर्थी का व्रत करे | इस दिशा में लालरंग का प्रयोग करे | इस दिवार पर गणेश जी या हनुमानजी की तस्वीर लगनी चाहिए |
- नैऋत्य कोण का दोष बहुत ही अरिष्ट माना गया है | इस कोने में वजनदार चीजे रखे | इस कोने का दोष दूर करने के लिए राहु का मंत्र जाप करे | इस कोने में जमीन में थोड़ा गड्ढा  खोदकर पंचरत्न या पंचधातु गाढ़ दे |  के नाग के साथ पंचरत्न और पंचधातु को गाढ़ दे |
- पश्चिमदिशा वृक्ष और पौधों के लिये श्रेष्ठ है इस दिशा का स्वामी शनि है | | तो दोष दूर करने के लिये शनिस्तोत्र का पाठ करे दीवार पर शनियंत्र लगाए |
-  वायव्य कोना अगर दोषयुक्त है, तो हनुमानजी की तस्वीर लगाए हर पूर्णिमा को खीर का सेवन करे, वायव्य कोने में सदा फूलो का गुलदस्ता रखे अपनी माता का और पत्नी सदा आदर करे |
- उत्तरदिशा का दोष लक्ष्मी का नाश करनेवाला है | उत्तरदिशा में सदा लक्ष्मी या कुबेर की तस्वीर लगाए या श्रीयंत्र की स्थापना करे | कुदरती दृश्य की तस्वीर लगाए | बुध यंत्र की स्थापना करे |
इस तरह से ये वास्तु के शास्त्रोक्त और सरल उपाय है जो बिना तोड़फोड़ के ही कर सकते है ||

|| अस्तु ||
|| जय श्री कृष्ण ||
karmkandbyanandpathak

नमस्ते मेरा नाम आनंद कुमार हर्षद भाई पाठक है । मैंने संस्कृत पाठशाला में अभ्यास कर (B.A-M.A) शास्त्री - आचार्य की पदवी प्राप्त की हुईं है । ।। मेरा परिचय ।। आनंद पाठक (आचार्य) ( साहित्याचार्य ) ब्रह्मरत्न अवार्ड विजेता (2015) B.a-M.a ( शास्त्री - आचार्य ) कर्मकांड भूषण - कर्मकांड विशारद ज्योतिष भूषण - ज्योतिष विशारद

Post a Comment

Previous Post Next Post