नर्मदाष्टकम् | Narmadashtakam |

 

नर्मदाष्टकम्

नर्मदाष्टकम्

सबिन्दुसिन्दुसुस्खलत्तरङ्गरञ्जितं
द्विषत्सु पापजातजातकारिवारिसंयुतम् |
कृतान्तदूतकालभूतभीतिहारीवर्मदे
त्वदीयपादपङ्कजं नमामि देवि नर्मदे || १ ||

मृत्युके दूत कैसे उत्पन्न होनेवाले भयसे रक्षा करनेवाला कवच प्रदान करनेवाली हे भगवति नर्मदे, पवित्र जल बिन्दुओंसे युक्त्त महासिन्धुसे प्रकट होनेवाली तरंगभंगिमाओंसे सुशोभित तथा द्वेष करनेवालोंके पापसमूहोंसे होनेवाले कष्टोंको दूर करनेमें समर्थ जलसे युक्त्त आपके चरणकमलको मैं नमस्कार करता हूँ || १ ||


त्वदम्बुलीनदीनमीनदिव्यासम्प्रदायकं
कलौ मलौघभारहारि सर्वतीर्थनायकम् |
सुमच्छकच्छनक्रचक्रचक्रवाकशर्मदे
 त्वदीयपादपङ्कजं नमामि देवि नर्मदे || २ ||

सुन्दर मछलियों, कच्छपों, घड़ियालों, चकवा पक्षियों तथा हंसोंका कल्याण करनेवाली हे भगवति नर्मदे, आपके जलमें निमग्न दिन मत्स्यसमुदायको दिव्यता प्रदान करनेवाले, कलियुगमें पापराशिका भारी बोझ दूर करनेमें समर्थ तथा सभी तीर्थोंके नायकस्वरुप आपके चरणकमलको मैं नमस्कार करता हूँ || २ ||


महागभीरनीरपूरपापधूतभूतलं
ध्वनत्समस्तपातकारिदारितापदाचलम् |
जगल्लये महाभये मृकण्डसूनुहर्म्यदे
त्वदीयपादपङ्कजं नमामि देवि नर्मदे || ३ ||

महान् अभय प्रदान करनेवाली, सम्पूर्ण विश्वकी आश्रयस्वरुपिणी तथा मार्कण्डेय ऋषिको विशाल भवन प्रदान करनेवाली हे भगवति नर्मदे, अत्यन्त गहरे जलसे धरातलके सम्पूर्ण पापोंको धो डालनेवाले, घोर शब्द करते हुए समस्त पापोंके शत्रुरुप तथा विपत्तिके पहाड़ोंको विदीर्ण कर देनेवाले आपके चरणकमलको मैं नमस्कार करता हूँ || ३ ||


घटना तदैव में भवं त्वदम्बुवीक्षितं यदा
मृकण्डसूनुशौककासुरारिसेवि सर्वदा |
पुनर्भवाब्धिजन्मजं भवाब्धिदुःखवर्मदे
त्वदीयपादपङ्कजं नमामि देवि नर्मदे || ४ ||

भवसागरके दुःखसे रक्षाके लिये कवच प्रदान करनेवाली हे भगवति नर्मदे, जब मुझे आपके जलका दर्शन हुआ, उसी समय इस भवसागरमें बार बार जन्म लेनेसे उत्पन्न होनेवाला मेरा सारा सांसारिक कष्ट दूर हो गया |
मार्कण्डेय तथा शौनक आदि ऋषियों और देवताओंके द्वारा सेवित आपके चरणकमलको मैं नमस्कार करता हूँ || ४ ||


अलक्षलक्षकिन्नरामरासुरादिपूजितं 
सुलक्षनीरतीरधीरपक्षिलक्षकूजितम् |
वसिष्ठसिष्टपिप्पलादिकर्दमादिशर्मदे
त्वदीयपादपङ्कजं नमामि देवि नर्मदे || ५ ||

वसिष्ठ, सिष्ट, पिप्पलादि तथा कर्दम आदि मुनियोंका कल्याण करनेवाली
हे भगवति नर्मदे, विशुद्ध भावसे लाखों किन्नरों, देवताओं, असुरों आदिसे पूजित तथा सुन्दर दीखनेवाले जलसे सुशोभित तटपर सौम्य स्वभाववाले लाखों पक्षियोंके कलरवसे निनादित आपके चरमकमलको मैं नमस्कार करता हूँ || ५ ||


सनत्कुमारनाचिकेतकश्यपादिषट्पदै
र्घृतं स्वकीयमानसेषु नारदादिषट्पदैः |
रवीन्दुरन्तिदेवदेवराजकर्मशर्मदे
त्वदीयपादपङ्कजं नमामि देवि नर्मदे || ६ ||

सूर्य, चन्द्र, रन्तिदेव और इन्द्रके कर्मोंको निर्विघ्न सम्पन्न करनेवाली हे भगवति नर्मदे, सनत्कुमार, नाचिकेत, कश्यप और नारद आदि भ्रमररुपी ऋषिगणोंके द्वारा अपने हृदयोंमे धारण किये गये आपके चरणकमलको मैं नमस्कार करता हूँ || ६ ||


अलक्षलक्षलक्षपापलक्षसारसायुधं
ततस्तु जीवजन्तुतन्तुभुक्तिमुक्तिदायकम् |
विरञ्चिविष्णुशङ्करस्वकीयधामवर्मदे
त्वदीयपादपङ्कजं नमामि देवि नर्मदे || ७ ||

ब्रह्मा, विष्णु तथा शिवको अपना धामरुपी कवच देनेवाली हे भगवति नर्मदे,
मनुष्योंके परोक्ष तथा प्रत्यक्ष लाखों पापोंका नाश करनेके लिये तटपर विचरनेवाले लाखों सारस पक्षीरुपी आयुधोंसे मण्डित और जीव जंतुओंके समूहको भोग प्रदान करनेवाले आपके चरणकमलको मैं नमस्कार करता हूँ || ७ ||


अहोऽमृतं स्वनं श्रुतं महेशकेशजातटे
किरातसूतवाडवेषु पण्डिते शठे नटे |
दुरान्तपापतापहारिसर्वजन्तुशर्मदे
त्वदीयपादपङ्कजं नमामि देवि नर्मदे || ८ ||

घोर पापों और कष्टोंका नाश करके सभी प्राणियोंको कल्याण प्रदान करनेवाली हे भगवति नर्मदे, भगवान् शिवके जाटजुटसे उद्भुत गंगाके तटपर, किरात, सूत, ब्राह्मण, पण्डित, मुर्ख, नट इन सबमें मुझे आपकी ही अमृतमयी तरंग ध्वनि सुनायी पड़ी, आपके चरणकमलको मैं नमस्कार करता हूँ || ८ ||


इदं तु नर्मदाष्टकं त्रिकालमेव ये सदा
पठन्ति ते निरन्तरं न यान्ति दुर्गतिं कदा |
सुलभ्य देहदुर्लभं महेशधामगौरवं
पुनर्भवा नरा न वै विलोकयन्ति रौरवम् || ९ ||

जो लोग नित्य तीनों कालों में इस नर्मदाष्टकका निरन्तर पाठ करते हैं,
वे कभी भी दुर्गतिको प्राप्त नहीं होते |
बार बार जन्म लेनेवाले मनुष्य देहधारियोंके लिये परम दुर्लभ शिवलोकका गौरव प्राप्त करके पुनः रौरव नरकमें नहीं पड़ते || ९ ||

|| इति श्री मच्छड्कराचार्यविरचितं नर्मदाष्टकं सम्पूर्णम् ||
karmkandbyanandpathak

नमस्ते मेरा नाम आनंद कुमार हर्षद भाई पाठक है । मैंने संस्कृत पाठशाला में अभ्यास कर (B.A-M.A) शास्त्री - आचार्य की पदवी प्राप्त की हुईं है । ।। मेरा परिचय ।। आनंद पाठक (आचार्य) ( साहित्याचार्य ) ब्रह्मरत्न अवार्ड विजेता (2015) B.a-M.a ( शास्त्री - आचार्य ) कर्मकांड भूषण - कर्मकांड विशारद ज्योतिष भूषण - ज्योतिष विशारद

Post a Comment

Previous Post Next Post